Menu
Daily Mandi Bhav
  • Home
  • मध्य प्रदेश मंडी भाव
  • राजस्थान मंडी भाव
  • मौसम की जानकारी
  • अवकाश सुचना
  • तेजी मंदी रिपोर्ट
  • प्लांट भाव
  • डेली मार्केट रिपोर्ट
  • खेती बाड़ी
  • कृषि योजना
Daily Mandi Bhav
social whatsapp circle 512WhatsAppJoin WhatsApp

अफीम नीति 2025-26 की सम्पूर्ण जानकारी

Posted on September 12, 2025September 12, 2025

 

नमस्कार किसान भाइयों

नई अफीम नीति 2025-26 घोषित

अफीम नीति 2025-26 की सम्पूर्ण जानकारी 

अफीम नीति 2025 को लेकर महत्वपूर्ण बिंदु

*1. लूनी चीरनी वाले किसानों को 10 आरी का पट्टा मिलेगा*

*2. Cps में जिस किसान ने 90kg या उस से ज्यादा डोडा सरकार को दिया उन्हें 5 आरी में लूनी चिरनी में पट्टा मिलेगा*

*3. Cps में जिनके 2023-24 67.5kg से कम डोडा दिया था और पट्टा होल्ड पर था उन्हें किसानों को इस बार Cps में पट्टा मिलेगा*

*4. जिस किसान ने इस बार Cps में 80kg से कम डोडा सरकार को दिया उन्हें 2025-26 में पट्टा होल्ड पर रहेगा*

2. Cps वाले सभी किसानों को 5 आरी में पट्टा दिया जाएगा

अफीम की खेती के लिए सरकार द्वारा जारी नई अफीम नीति की सूचना (फसल वर्ष 2025-26)

Cps पद्धति हेतु पात्र किसान नई अफीम नीति 2025-26 अनुसार

अफीम नीति 2025-26

1. कब तक लागू होगी?

अफीम नीति 2025-26  जो 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेंगे।

2. खेती कहाँ कर सकते हैं?

केवल उन्हीं ज़मीनों पर खेती की जा सकती है जिन्हें सरकार द्वारा अधिसूचित किया गया हो।

3. खेती हेतु पात्रता :

• जिन किसानों ने 2024-25 में लाइसेंस लेकर खेती की थी और प्रति हेक्टेयर 800 किलो या उससे ज़्यादा उपज दी है।

• जिनका 2023-24 में 675 किलो से कम उत्पादन था और 2024-25 में रोका गया था, अब वे 2025-26 में फिर से पात्र होंगे।

• जिन्होंने 2024-25 में अफीम गोंद (लैंसिंग से) की 3 से 4.2 किलो/हेक्टेयर उपज दी है।

• जिन किसानों ने 2024-25 में 900 किलो या उससे अधिक उपज दी, और वे गोंद की बजाय सिर्फ पोस्टा भूसा उत्पादन करना चाहते हैं।

• जिन किसानों ने 2023-24 और 2024-25 में पूरी फसल जुताई कर दी।

• जिनके पास 2024-25 में लाइसेंस था लेकिन उन्होंने खेती नहीं की।

• जिनकी अपील मंजूर हो चुकी है।

• जिनके ऊपर 1985 NDPS एक्ट में केस था लेकिन वे 31 जुलाई 2025 तक निर्दोष साबित हो गए।

• जिन किसानों का नाम मृतक किसान ने फॉर्म-1 में लिखा था या कानूनी वारिस हैं।

• जो 1995-96 से पहले लाइसेंसधारी रहे हैं लेकिन किसी वजह से बाद में लाइसेंस नहीं मिला।।

4. लाइसेंस मिलने की शर्तें:

• 2024-25 में लाइसेंस क्षेत्र से 5% से ज़्यादा खेती नहीं की हो।
• कभी अवैध खेती न की हो।

• 31 जुलाई 2025 तक कोर्ट से निर्दोष साबित हुए हों।

• विभागीय नियमों का पालन किया हो।

5. लाइसेंस का क्षेत्रफल:

• हर पात्र किसान को 0.05 हेक्टेयर ज़मीन पर खेती की अनुमति मिलेगी।

• ज़रूरत पड़ने पर किसान पट्टे पर ज़मीन लेकर भी खेती कर सकते हैं।

6. लाइसेंस की अवधि:

• पहली बार पात्र होने वाले किसानों को 5 साल का लाइसेंस (2025-26 से 2029-30 तक) दिया जाएगा।

• बीच में लाइसेंस तभी रद्द होगा जब – अवैध गतिविधि में पकड़े जाएं, NDPS एक्ट में केस हो, या नियम तोड़ें।

7. अन्य शर्तें व चेतावनी:

• 2025-26 की फसल में भूसे में मौजूद मॉर्फीन की मात्रा के आधार पर भुगतान हो सकता है।

• लगातार 3 साल पूरी फसल जुताई करने वाले किसानों को अगली बार लाइसेंस नहीं मिलेगा।

• 2026-27 में लाइसेंस पाने के लिए 2025-26 में औसत 900 किलो/हेक्टेयर उपज ज़रूरी है।

• 5% तक अतिरिक्त खेती क्षम्य मानी जाएगी।

8. विविध प्रावधान:

• पात्र किसानों के नाम CBN की वेबसाइट/ऑनलाइन पोर्टल पर डाले जाएंगे और उन्हें वहीं से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

• मौजूदा लाइसेंसधारकों को वही दस्तावेज़ फिर से नहीं देने होंगे जो पहले से CBN के पास हैं।

Cps पद्धति की अफीम PDF download करने के लिए आप cbn.nic.in पर क्लिक करके देख सकते हैं 

लूनी चीरने के अंतर्गत खेती हेतु पात्र नई अफीम नीति 2025-26 अनुसार

1. कहां खेती हो सकती है

• केंद्र सरकार जिन क्षेत्रों को अधिसूचित करेगी, वहीं पर अफ़ीम पोस्त की खेती का लाइसेंस मिलेगा।

2. नई अफीम नीति 2025-26 अनुसार खेती हेतु पात्रता

• जिन्होंने 2024-25 में अफ़ीम पोस्त की खेती की और कम से कम 4.2 किलो/हेक्टेयर मॉर्फीन उपज दी।

• जिन्होंने 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में पूरी फसल की जुताई की, लेकिन 2021-22 में पूरी तरह जुताई नहीं की।

• जिनकी अपील 2024-25 में स्वीकार हुई।

• जो 2024-25 में पात्र थे, लेकिन लाइसेंस नहीं मिला या खेती नहीं कर पाए।

• मृतक पात्र किसान के नामांकन किए गए उत्तराधिकारी।

• जिन किसानों ने 2024-25 में केवल पोस्त भूसा उत्पादन के लिए खेती की और 900 किलो/हेक्टेयर या उससे अधिक औसत उपज दी।
3. लाइसेंस मिलने की शर्तें

• 2024-25 में लाइसेंस से 5% से ज़्यादा क्षेत्र में खेती न की हो।
• कभी अवैध खेती न की हो और न ही NDPS Act (1985) के तहत कोई केस चला हो।

• 2024-25 में नारकोटिक्स विभाग के निर्देशों का उल्लंघन न किया हो।
4. कितने क्षेत्र में लाइसेंस मिलेगा

• सभी पात्र किसानों को केवल 0.10 हेक्टेयर (एक प्लॉट) का लाइसेंस मिलेगा।

• ज़रूरत पड़ने पर किसान दूसरों की ज़मीन पट्टे पर ले सकते हैं।

5. नई अफीम नीति 2025-26 के अनुसार आगे की चेतावनी (2026-27 के लिए पात्रता)

• 2025-26 में कम से कम 5.9 किलो/हेक्टेयर मॉर्फीन उपज देना ज़रूरी होगा।

• यदि सरकार चाहे तो 2025-26 का भुगतान मॉर्फीन की मात्रा पर आधारित हो सकता है।

• लगातार 4 साल पूरी फसल की जुताई करने वाले किसान 2026-27 के लिए पात्र नहीं होंगे।

6. अन्य बातें

• 5% तक ज़्यादा बोई गई ज़मीन क्षम्य होगी।

• सरकार या रिसर्च एजेंसी खेत का हिस्सा अनुसंधान हेतु ले सकती है।

• भुगतान नीमच या गाज़ीपुर फैक्ट्री की जांच रिपोर्ट पर आधारित होगा।

• पात्र किसानों की सूची cbn.nic.in या cbnonline.nic.in पर डाली जाएगी और ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

• अगर हिंदी और अंग्रेज़ी नीति में अंतर हो, तो अंग्रेज़ी संस्करण मान्य होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप इस वेबसाइड पर जाकर देख सकते हैं goaf.gov.in

नई अफीम नीति 2025-26 के अनुसार लूनी चिरनी वाले अफीम नीति pdf के फोटो👇🏻

नई अफीम नीति 2025-26 के अनुसार अफीम नीति pdf के फोटो👇🏻

👇🏻👇🏻

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Neemuch Mandi Bhav – आज के नीमच मंडी
  • Jaora Mandi bhav – आज के जावरा मंडी भाव
  • Manasa Mandi Bhav – आज के मनासा मंडी भाव
  • Dalauda Mandi bhav – आज के दलौदा मंडी भाव
  • Shamgarh Mandi bhav – आज के शामगढ़ मंडी भाव

Categories

  • अवकाश सुचना
  • कृषि योजना
  • खेती बाड़ी
  • डेली मार्केट रिपोर्ट
  • तेजी मंदी रिपोर्ट
  • प्लांट भाव
  • मध्य प्रदेश मंडी भाव
  • मौसम की जानकारी

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
©2025 Daily Mandi Bhav | Powered by SuperbThemes