सम्पूर्ण भारत का मौसम पूर्वानुमान
दिनांक : 23 अप्रैल 2025 बुधवार
देश भर में मौसम प्रणाली:
- पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी की ऊँचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है।
- एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है।
- एक पूर्व-पश्चिम दिशा में बना ट्रफ (दबाव की रेखा) उत्तर पश्चिम राजस्थान से लेकर पूर्वी बांग्लादेश तक फैला हुआ है, जो हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और गंगा के मैदानी इलाकों से होकर गुजर रहा है (यह लगभग 0.9 किमी की ऊंचाई पर है)।
- उत्तर से दक्षिण दिशा में एक ट्रफ उत्तर छत्तीसगढ़ से लेकर मन्नार की खाड़ी तक फैला है, जो तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु से होकर गुजरता है।
- पूर्वोत्तर असम के ऊपर भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
- एक और पश्चिमी विक्षोभ 24 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में पहुँचने की संभावना है।
*पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल*
- पिछले 24 घंटे के दौरान, सिक्किम और बांग्लादेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई, कुछ स्थानों पर तेज वर्षा भी दर्ज की गई।
- पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
- विदर्भ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में लू चली।
- अधिकतम तापमान हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
- अगले 2 से 3 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक और आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश, कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।
- कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल और तमिलनाडु में छिटपुट बारिश हो सकती है।
- 22 अप्रैल को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश संभव है।
- विदर्भ, तेलंगाना, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में लू की स्थिति बनी रह सकती है।