Menu
Daily Mandi Bhav
  • Home
  • मध्य प्रदेश मंडी भाव
  • खेती बाड़ी
  • डेली मार्केट रिपोर्ट
  • तेजी मंदी रिपोर्ट
Daily Mandi Bhav
social whatsapp circle 512WhatsAppJoin WhatsApp

लहसुन तेजी मंदी रिपोर्ट देखे महत्वपूर्ण जानकारी इस रिपोर्ट में

Posted on August 9, 2024

नमस्कार साथियों,
साथियों इस रिपोर्ट में हम लहसुन भाव की तेजी मंदी रिपोर्ट के बारे में बात करने वाले हैं।
🔥🔥🔥🔥✈️✈️✈️✈️
लहसुन में तेजी रहने के प्रमुख कारण

1. पिछले वर्ष नीमच, मंदसौर जिले के क्षेत्र में बारिश कम हुई थी तो लहसुन की बुवाई सीमित क्षेत्र में हुई थी।

2. राजस्थान के कोटा बारां छीपाबड़ौद क्षेत्र में बुवाई का रकबा अच्छा देखने को मिला था लेकिन फसल में रोग आने की वजह से फसल खराब हो गई थी। उत्पादन कम देखने को मिला।

3. इस वर्ष फरवरी मार्च माह में लहसुन के बाजार अच्छे थे तो किसान भाईयो ने गिला लहसुन काफी मात्रा में बैच दिया था।

4. कुछ किसानों ने लहसुन का स्टॉक किया था तो इस वर्ष गर्मी ज्यादा गिरने की वजह से लहसुन काफी मात्रा में खराब हो गया है।

5. इस वर्ष अप्रैल मई माह में लहसुन बाजार ऊंचे रेंज में होने से बहुत कम मात्रा में स्टॉक किया गया है।

6. ऊंचे रेंज में स्टॉक किया हुआ माल भी इस वर्ष की गर्मी से बहुत ज्यादा खराब हो गया है जिसे समय से पहले बेच दिया गया है।

7. इस वर्ष लगातार बाजार अच्छे होने से किसान भाइयों ने धीरे धीरे करके माल निकाल लिया है।

8. किसान भाईयो और स्टॉक वाले के पास अब अनुमानित 40 से 45% माल ही बचा है।

9. बचा हुआ माल में से 15 से 20% बुवाई में लगने वाले हैं ओर 20 से 25% माल 5 माह तक पूर्ति नहीं कर सकता है।

10. ये सभी आंकड़े इस वर्ष लहसुन में शॉर्टेज के प्रमुख कारण बन रहे हैं इस वजह से लगातार तेजी जारी है।

11. वर्ष 2024 पिछले वर्ष की तेजी का भी रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

12. इस वर्ष पहली बार देखा जा रहा है कि अगस्त(सावन माह) में कभी तेजी नहीं आती है लेकिन शॉर्टेज की वजह से पिछले 15 दिन में 2 से 3 हजार बाजार तेज देखे गए हैं और आगे भी तेजी जारी है।

13. इस समय लहसुन में लगातार तेजी ये बात बता रही है कि आगे लहसुन में शॉर्टेज की समस्या देखने को मिलेंगी।

14. यहां से हमे लहसुन में मंदी बिल्कुल भी दिखाई नहीं देती हैं सब दूर आगे भी तेजी ही तेजी का माहौल बना हुआ है।

15. किसान भाईयो अगर आप के पास लहसुन बचा हुआ है तो आप धीरे धीरे करके ही बेचे आगे आप को बहुत अच्छे भाव मिलेंगे।

16. किसान भाईयो बचा हुआ लहसुन को आप समय समय पर देखते रहे ताकि खराब होने की समस्या का समय पर पता चल जाए।

17. जो भी व्यक्ति लहसुन के बाजार मंदी की सोच रहे हैं दिमांग से निकाल ले सितंबर और अक्टूबर माह तक बिल्कुल भी मंदी नहीं देखने को मिलेंगी।

18. किसान भाईयो हमे जो जानकारी थी आप को बता दी है लहसुन को रोकना है या बेचना है आप अपने विवेक से काम करे।

19. लेकिन फिर भी अंतिम समय तक बाजार में तेजी का ही माहौल बना रहेंगा जब तक नई फसल मार्केट में नहीं आ जाती।

20. वर्ष 2024 लहसुन के भाव इतने अच्छे देखने को मिलेंगे जो आप ने कभी ना ही पहले देखे होंगे और ना ही आप आगे देख पायेंगे ये वर्ष इतिहास में पहली बार देखा जाएंगा।

21. अगर सरकार लहसुन का आयात भी करती हैं तो सभी देशों में लहसुन के बाजार तेज ही देखने को मिल रहे हैं। कम भाव में मिलना मुश्किल है।

22. फिर भी अगर सरकार आयात करती है तो आगे की जानकारी आप को डेली मंडी भाव के इस प्लेटफार्म पर बता दी जाएंगी।

नोट : जो लोग मंदी के माहौल में है वो अपने माइंड से मंदी निकाल ले मंदी दूर दूर तक दिखाई नहीं देती है ।

किसान भाईयो अगर आप को हमारे द्वारा बताई गई जानकारी सही लगती है तो आप अपने साथी किसान भाईयों तक इस पोस्ट को जरूर शेयर करे।

🙏🏻 धन्यवाद🙏🏻

साथियों आप यहां से आज के लहसुन के बाजार की स्थिति देख सकते है।

👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

*आज दिनांक : 9 अगस्त 2024 शुक्रवार को प्रमुख मंडियों के लहसुन भाव, आवक और तेजी की जानकारी*

*ऐसा सावन आप ने कभी ना देखा होगा और ना ही कभी देख पायेंगे*
बाजार सब दूर ✈️✈️✈️✈️

*नीमच मंडी*
आवक लगभग 10000+
बाजार 500 से 700 तेज
लहसुन रेंज 8800 से 23500 तक देशी
ऊटी लहसुन रेंज 10000 से 28800 तक

*मंदसौर मंडी*
आवक लगभग 17500+ बैग
बाजार 500 से 800 तेज लेवाली जोरदार
लहसुन रेंज 8000 से 29000 तक

*पिपलिया मंडी*
आवक 5000+ बैग 55 वाहन प्रतीक्षा में
बाजार 400 से 500 तेज

*मनासा मंडी*
आवाज लगभग 1500+ बैग
बाजार 700 से 800 तेज लेवाली जोरदार
लहसुन रेंज 7000 से 24200 तक

*जावरा मंडी*
आवक लगभग 5000 बैग
बाजार 300 से 500 तेज

*शुजालपुर मंडी*
आवक लगभग 2800
बाजार 500 से 700 तेज

*कोटा भामाशाह मंडी*
आवक लगभग 3000+ बैग
बाजार 400 से 500 तेज

*बारां मंडी*
आवक लगभग 4000+ बैग

*छीपाबड़ौद मंडी*
आवक लगभग 2800+ बैग
बाजार 500 से 600 तेज

*कानपुर मंडी*
आवक 300+ बैग

*गोंडल मंडी*
आवक लगभग 1000
बाजार 700 से 800 तेज

*सब दूर तेजी ही तेजी*🔥🔥🔥

*नोट : सेकंड मंडी में अभी कुछ भी हो सकता है लेकिन मंदी में बिल्कुल भी मत रहना*

*रिपोर्ट : 🧄🥜🌽डेली मंडी भाव*🧄🥜🌽

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Sihore Mandi Bhav Today | आज के सीहोर मंडी भाव दिनांक : 31 मई 2025 शनिवार
  • Ratlam Mandi Bhav Today | आज के रतलाम मंडी भाव दिनांक : 31 मई 2025 शनिवार
  • Neemuch Mandi Bhav Today | आज के नीमच मंडी भाव दिनांक : 31 मई 2025 शनिवार
  • Mandsour Mandi Bhav Today | आज के मंदसौर मंडी भाव दिनांक : 31 मई 2025 शनिवार
  • Shamgarh Mandi Bhav Today | आज के शामगढ़ मंडी भाव दिनांक : 31 मई 2025 शनिवार

Categories

  • अवकाश सुचना
  • कृषि योजना
  • खेती बाड़ी
  • डेली मार्केट रिपोर्ट
  • तेजी मंदी रिपोर्ट
  • प्लांट भाव
  • मंडी भाव
  • मध्य प्रदेश मंडी भाव
  • मौसम की जानकारी
  • राजस्थान मंडी भाव

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
©2025 Daily Mandi Bhav | Powered by SuperbThemes