आज का सम्पूर्ण भारत का मौसम पूर्वानुमान
दिनांक : 9 मई 2025 शुक्रवार
देश भर में मौसम प्रणाली:
- एक पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 से 7.6 किमी ऊँचाई तक सक्रिय है।
- एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश पर बना हुआ है।
- उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश से लेकर पूर्वी मध्य प्रदेश होते हुए उत्तर छत्तीसगढ़ तक एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ (हवा का दबाव कम होने की रेखा) बनी हुई है।
- यह भी देखें: गुजरात में 14 लोगों की जान गई, बारिश का कहर कई राज्यों में जारी |
- दक्षिण कोंकण से पश्चिम मध्य प्रदेश में बने चक्रवाती परिसंचरण तक एक और ट्रफ गुजरात क्षेत्र होते हुए 1.5 से 7.6 किमी ऊँचाई तक फैली हुई है।
- एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ तेलंगाना से लेकर तमिलनाडु और रामनाथपुरम होते हुए मन्नार की खाड़ी तक फैली है।
- एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्व असम के ऊपर बना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
- पिछले 24 घंटे के दौरान, केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई।
- गुजरात, उत्तर कोंकण व गोवा, केरल, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश व गरज के साथ बारिश हुई।
- उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, तेलंगाना, विदर्भ, रायलसीमा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश व गरज के साथ बारिश देखने को मिली।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
- अगले 24 घंटे के दौरान, दक्षिण राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
- पॉडकास्ट भी देखें: प्री-मानसून आँधी, बारिश, बिजली और ओलावृष्टि का यात्री और लड़ाकू विमान पर असर।
- जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, सिक्किम, असम, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश व गरज के साथ बारिश हो सकती है।
- छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तर कोंकण व गोवा, विदर्भ, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट हल्की बारिश संभव है।